Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में 70 हजार रुपए की ठगी:युवक को भेजा लिंक, क्लिक करते ही अकाउंट से पैसे कटने हुए शुरू

India-1stNews




फोन पे पर ज्यादा पैसे भेजने का बोलकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुरलीधर व्यास कॉलोनी के रहने वाले 21 वर्षीय रघु शर्मा ने नयाशहर पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 18 मई की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसके स्वर्गीय पिताजी के नम्बर पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि प्रार्थी के पिताजी उससे 20 हजार रूपए मांगते थे। जो उन्हें लौटाने है।

ऐसा कहकर आरोपी ने पैसे देने की बात की। जिस पर प्रार्थी ने अपना फोन पे नम्बर दे दिया। जिसके बाद आरोपी ने एक फेक मैसेज किया और जानकारी दी की गलती से 20 की जगह 40 हजार रूपए कर दिए है। प्रार्थी ने आरोपी की बात मान ली और उसके कहे अनुसार भेजे गए एक लिंक को सेव कर लिया। जैसे ही लिंक को सेव किया तो प्रार्थी के खाते से 30 और 40 हजार कुल मिलाकर 70 हजार रूपए कट गए। जिसके बाद आरोपी का फोन नहीं मिला। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments