Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

सीसीटीवी से फंसे तीन चोर, बीकानेर पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया मामला

India-1stNews



बीकानेर। मुरलीधर व्यास नगर में हुई बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा पुलिस ने महज कुछ घंटों में कर दिया। सीसीटीवी फुटेज और सघन पूछताछ के आधार पर पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गैंग सिर्फ एक ही घर पर नहीं बल्कि बीकानेर शहर और आसपास के कई इलाकों में चोरी की वारदातें कर चुका है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों—श्यामसुन्दर बिश्नोई (22), कैलाश उर्फ केलीया बिश्नोई (24) और सुभाष बिश्नोई (27)—ने अशोक पुरोहित के घर में लाखों के जेवर और करीब 80 हजार की नकदी चोरी करने की वारदात कबूल की है।

चोरी हुआ माल
शिकायतकर्ता अशोक पुरोहित के अनुसार, पुश्तैनी गहनों के अलावा परिवार की बहुओं और पोती के जेवर भी चोरी हो गए थे। इसमें सोने-चांदी के कई सेट, मंगलसूत्र, बिछिया, कंगन, पायल, सिक्के, बिस्किट, मूर्तियां और नकदी सहित बड़ी मात्रा में बहुमूल्य सामान शामिल है।



सीसीटीवी बना सुराग
वारदात का सुराग सीसीटीवी फुटेज से मिला। पहले कैलाश बिश्नोई को पकड़ा गया और उससे मिली जानकारी के आधार पर बाकी दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया।

टीम की भूमिका
नयाशहर थाना टीम—हैड कांस्टेबल श्रवण सिंह, हैड कांस्टेबल शेर सिंह और कांस्टेबल नरेश—ने इस पूरी कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फिलहाल पुलिस बरामदगी की प्रक्रिया में जुटी हुई है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement