Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: जड़ाऊ सेट बनाने दिया, हड़पा सोना, मामला दर्ज

India-1stNews




गंगाशहर: जड़ाऊ सेट बनाने दिया, हड़पा सोना, मामला दर्ज 

बीकानेर@ जड़ाऊ सेट बनाने के लिए दिया गये सोना हड़पने को लेकर धोखाधड़ी करने का प्रकरण सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंगाशहर स्थित शिवा बस्ती निवासी किशना देवी सोनी पत्नी महावीर प्रसाद सोनी ने बताया की चौपड़ा बाड़ी निवासी सुन्दरलाल सोनी पुत्र शंकरलाल सोनी को 50 ग्राम सोना जड़ाऊ सेट बनाने के लिए दिया था। लेकिन लम्बे समय से बार-बार आग्रह के बाद भी आरोपी न तो सोना लौटा रहा है और ना ही जड़ाऊ सेट बनाकर दे रहा है।

इसके साथ ही आरोपी ने गांरटी के नाम पर दिये जाने वाले चैक भी नियतन गलत जगह और गलत हस्ताक्षर कर दिये ताकि चैक काम ना आ सके। और इस बारे में जब मौजिज लोगों की उपस्थिति में आरोपी ने बात की गई तो आरोपी ने सोना देने से इंकार कर दिया।

पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच गंगाशहर थाना के सहायक उप निरीक्षक चरणसिंह को सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562