Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: कोटपा एक्ट के तहत कटे 770 चालान

India-1stNews




विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर किए 770 चालान, वसूले 4 हजार 778 रुपए

बीकानेर, 31 मई। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर बुधवार को जिले में कोटपा एक्ट के तहत 770 चालान करते हुए 4 हजार 778 रुपए वसूले गए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पवार ने बताया कि इस दौरान बीकानेर शहर और ब्लॉक में 267 चालान किए गए तथा 2 हजार 286 वसूले गए। वहीं श्रीकोलायत में 182 चालान से 710, लूणकरणसर में 206 से 620, खाजूवाला में 40 से 600, श्रीडूंगरगढ़ में 45 से 410 तथा नोखा में 30 चालान करते हुए 150 रुपए वसूले गए। उन्होंने बताया कि इस दौरान आमजन को तंबाकू का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में शपथ दिलाई गई तथा तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement