Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नोखा में 24 किलोग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर।जिले के नोखा में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 24 किलो गांजे की तस्करी करने वाले एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई को एसआई राधेश्याम की टीम ने अंजाम दिया।

 

ट्रेन से उतरते ही दबोचे गए तस्कर
गिरफ्तार किए गए दोनों तस्कर पुरी से लालगढ़ बीकानेर आ रही ट्रेन से नोखा रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें डिलीवरी से पहले ही धर दबोचा गया।

 

नोखा में पहली बार ट्रेन से पकड़ा गया मादक पदार्थ
यह पहली बार है जब नोखा में रेलवे स्टेशन से उतरने के तुरंत बाद इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया गया है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क और इसके रूट की गहराई से जांच कर रही है। माना जा रहा है कि यह गिरोह बड़े स्तर पर सक्रिय था और नोखा से आगे गांजे की सप्लाई की योजना थी।पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि गिरफ्तार किए गए महिला और पुरुष के तार किन बड़े तस्करों से जुड़े हैं और वे इससे पहले कितनी बार सप्लाई कर चुके हैं। इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement