Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात के जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया का जयपुर से बीकानेर पहुंचने पर रास्ते में जगह-जगह हुआ स्वागत एवं अभिनन्दन

India-1stNews





केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की भजनलाल सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुचाऊगा- जिलाध्यक्ष पंचारिया 


बीकानेर@ भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात से नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने पर जयपुर पहुच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश संगठन पदाधिकारी से मुलाकात करने के बाद बीकानेर पहुंचने पर नवनियुक्त बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पचारिया का जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया 
जिलाध्यक्ष श्याम पचारिया के साथ विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड चैयरमेन रामगोपाल सुथार किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवर जांगिड़ ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिर गोस्वामी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसराज सिवर भाजपा जिला पदाधिकारी देवीलाल मेघवाल महेश मुण्ड भवानी पाईवाल विक्रम सिंह राजपुरोहित साथ रहे।

जिलाध्यक्ष श्याम पचारिया का जयपुर से रीगस सीकर फतेहपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं व विप्र समाज के बन्धुओं ने स्वागत एवं अभिनन्दन किया बीकानेर जिले की सीमा प्रवेश करने पर  श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के कीतासर में भाजपा मोमासर के मण्डल अध्यक्ष नरेश‌ सारस्वत के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओ ने फुलमालाओ से स्वागत किया बिगा भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिर गोस्वामी के नेतृत्व में स्वागत किया। श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर श्रीडूंगरगढ़ में नगरपालिका चेयरमैन मानमल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता ने स्वागत भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिक अभिनंदन किया। लखासर में श्रीडूंगरगढ़ देहात मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया। सेरूणा में बापेऊ मण्डल अध्यक्ष व भाजपा द्वारा स्वागत किया गया गुसांईसर लुणकरणसर विधानसभा के मण्डल अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनन्दन किया नौरगदेसर में ड्रीम सिटी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनन्दन किया रायसर में ब्राम्हण समाज द्वारा स्वागत एवं अभिनन्दन किया बीकानेर बाईपास पर खाजूवाला विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं स्वागत एवं अभिनन्दन किया जिसमें खाजूवाला प्रधान धर्मपाल बिरडा जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल मण्डल अध्यक्ष बीछवाल तोलाराम कुकणा डुगरसेन मुकेश शर्मा प्रशांत विश्नोई के नेतृत्व स्वागत किया मण्डा कालेज पास नोखा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वागत एवं अभिनन्दन किया वैष्णव विहार के पास भाजपा महिला मोर्चा द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया गया हल्दीराम प्याऊ पर छः न्याति ब्राह्मण महासभा द्वारा स्वागत किया गया डुंगर कालेज का आंगे महेंद्र ढांक के नेतृत्व में युवाओं ने स्वागत किया म्यूजिक चोराहे पर पुर्व युआइटी चैयरमैन महावीर रांका द्वारा स्वागत किया गया दीनदयाल उपाध्याय सर्किल भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया गया। और अत भाजपा संभाग कार्यालय बीकानेर में देहात भाजपा जिला पदाधिकारियों द्वारा स्वागत एवं अभिनन्दन किया लड्डुओं खिलाकर व बड़ी फुल माला से स्वागत किया गया।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्याम पचारिया ने भाजपा संभाग कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा मेरे जैसे आम कार्यकर्ता को भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाना यह केवल भाजपा में ही हो सकता है में तन-मन-धन से पार्टी की सेवा करूंगा मैंने पार्टी को मां माना है मां के लिए जैसे तत्तर रहते वैसे पार्टी की नितियों लोगों तक पहुंचाने के साथ केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार व राज्य की भजनलाल सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक ले जाऊंगा जिससे अंतिम पाये दान पर बैठे व्यक्ति को फायदा हो मुझे बीकानेर जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं, विधायको व केन्द्रीय कानून मंत्री पुरा सहयोग मिला अब इनके सहयोग से पुरे जिले मे डबल इजन सरकार की योजना को ले जायेंगे। बीकानेर देहात से आये हुए सभी कार्यकर्ताओ जिला पदाधिकारीयों व जनप्रतिनिधि का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement