Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: आईपीएल पर सट्टा लगाते सटोरिया गिरफ्तार, मकान पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

India-1stNews




बीकानेर में लाखों रुपए का क्रिकेट सट्टा पकड़कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से 5 मोबाइल फोन और एक लेपटॉप बरामद किया गया है। लेपटॉप में क्रिकेट सट्टे का हिसाब-किताब दर्ज है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बीछवाल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सटोरिये के ठिकाने इंद्रा कॉलोनी में छापा मारा।

थाना अधिकारी गोविंद चारण ने बताया कि शनिवार को जयपुर में लखनऊ सुपर जाएंट्स ओर राजस्थान रॉयल्स के बीच 20-20 क्रिकेट मैच हुआ था। जिस पर आरोपी विनोद चौधरी पुत्र खुशाल सिंह जाट निवासी इन्द्रा कॉलोनी लाखों रुपए की सट्टेबाजी की थी। उसके पास से 67,750 हजार नगदी जिसका हिसाब उनके पास से बरामद हुए लैपटॉप से बरामद हुआ है। आरोपी से सट्टे की खाईवाली के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement