Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: एक रात में 6 पेट्रोल पंपों पर लूट कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ जसरासर पुलिस ने पेट्रोल पंप लूट कांड के मुख्य आरोपी मनीष भाकर को सोमवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 6 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ करेगी।

घटना 11 अप्रैल की है। बिना नंबर की स्विफ्ट कार में सवार पांच नशेड़ी युवक नागौर से निकले। श्रीबालाजी थाना क्षेत्र के गंठीलासर गांव के पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास किया। सेल्समैन के शोर मचाने पर वहां से भाग निकले।

इसके बाद आरोपियों ने बीकानेर-नागौर राजमार्ग पर चरकड़ा गांव के पेट्रोल पंप पर लूट की। सेल्समैन से पेट्रोल भरवाया और धमकी देकर रुपये व मोबाइल लूट लिए। फिर नोखा, मुकाम, काकड़ा होते हुए जसरासर के पास जसनाथ पेट्रोल पंप पर लूट की।

आरोपी वहां से उड़सर कैंप, झाड़ेली, थावरिया होते हुए मैनसर पहुंचे। मैनसर पेट्रोल पंप पर भी लूट की वारदात को अंजाम दिया। फिर लालगढ़ पेट्रोल पंप पर लूट की। जोगलसर में पेट्रोल पंप के कैबिन का शीशा तोड़ा, लेकिन सुबह होने के कारण भाग गए।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। 19 अप्रैल को आरोपी की लोकेशन नागौर में मिली। जसरासर पुलिस ने नागौर कोतवाली की मदद से मुख्य आरोपी मनीष भाकर (23) को रविवार शाम को गिरफ्तार किया। वह मकराना के भाखरों की ढाणी का रहने वाला है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement