Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

सांसद हनुमान बेनीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया

India-1stNews




राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुनर्गठन और सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को रद्द करने समेत युवाओं की लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री आवास की और कूच किया। इस दौरान जयपुर पुलिस ने उन्हें कमिश्नरेट के बाहर रोक लिया। यहां बेनीवाल पहले अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। इसके बाद वह जैसे ही बेनीवाल अपने समर्थकों के साथ कूच करने के लिए आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।

फिलहाल जयपुर पुलिस हनुमान बेनीवाल और उनके समर्थकों को सांगानेर सदर थाने लेकर पहुंची है। जहां बेनीवाल और उनके समर्थक सरकार के खिलाफ विरोध कर रहे हैं।

सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- पिछले 7 दिनों से हम राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुनर्गठन और सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द करने जैसे युवाओं की मांगों को लेकर जयपुर में धरना दे रहे हैं। सरकार के कानों में जू तक नहीं रेंग रही है। राजस्थान लोक सेवा आयोग के दो सदस्य जेल में है। सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के फर्जी अभ्यर्थियों को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप लगातार पड़ रही है। सरकार के मंत्रियों के नाम आने के बाद सरकार इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement