Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर:सिर को कमरे में ले जाकर सीमेंट के ब्लॉक पर किसने रखा, नहीं सुलझा अज्ञात शख्स की खोपड़ी का रहस्य

India-1stNews




बीकानेर@ जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में घड़सीसर रेलवे ट्रेक के पास सुने मकान में मिली अज्ञात शख्स की खोपड़ी और मानव अवशेषों का रहस्य अभी तक बरकरार है। इस रहस्य को सुलझाने के लिये थाना पुलिस की विशेष टीम बीते चौबीस घंटों घटनास्थल की ओर जाने वाली रोड़ पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी है। 

पुलिस ने कई संदिग्धों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है। वहीं सीआई व्यास कॉलोनी सुरेन्द्र पचार ने बताया कि मौके पर सिर्फ खोपड़ी और मानव अवशेष ही मिले है, ऐसे में मृतक की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। हालांकि पुलिस अब तक की जांच पड़ताल में यह मान चुकी है कि मामला संगीन हालातों में हत्या और सबुत नष्ट करने का है। मौके पर मिले साक्ष्य सबुतों के आधार पर गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पुलिस एक बार फिर मौका स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। जानकारी में रहे कि घड़सीसर रेलवे पुलिस के पास रविवार की दोपहर एक सूने मकान में मानव खोपड़ी समेत शरीर के कुछ अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर खोपड़ी और अवशेषों को कब्जे में लिया, वहीं मकान के नजदीक ट्रेन पटरियों के पास कपड़े और जुते भी मिले थे। मौके पर जांच पड़ताल के दौरान पुलिस के सामने ऐसे कई तथ्य आये है, जो हत्या का संदेह पैदा कर रहे हैं। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि अगर अज्ञात शख्स ने ट्रेन की चपेट में आकर आत्महत्या की थी, उसकी खोपड़ी और अवशेष सुने मकान के कमरें में कैसे पहुंचे। दरअसल, मृतक की खोपड़ी कमरें में पत्थर के ब्लॉक्स पर रखी हुई थी, ऐसे में पता लगाया जा रहा है कि खोपड़ी को पत्थर पर किसने रखा। इससे यह तो साफ हो गया कि घटना स्थल पर किसी की दस्तक हुई थी। इसके अलावा भी पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कई ऐसे साक्ष्य जुटाये है जो संदेह पैदा कर रहे है कि हत्या संगीन हालात में की गई है। पुलिस को यह भी संदेह है कि यह किसी तांत्रिक की कारस्तनी है, जिसने ट्रेन की चपेट में आये अज्ञात मृतक का शव सुने मकान में कमरें में रखकर कोई तांत्रिक क्रिया की हो, लेकिन तांत्रिक क्रिया के कोई साक्ष्य पुलिस को नहीं मिले है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement