Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: घर में मृत अवस्था में मिली बुजुर्ग महिला, शव तीन दिन पुराना

India-1stNews




बीकानेर@ श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के आडसर बास क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक घर से उठती बदबू ने लोगों को चौंका दिया। जब पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर देखा तो सामने जो मंजर था, वो रूह कंपा देने वाला था। घर के भीतर 85 वर्षीय रतनी देवी का करीब तीन दिन पुराना शव पड़ा था। बताया जा रहा है कि वे पिछले तीन दिनों से मृत अवस्था में ही पड़ी थीं और किसी को भनक तक नहीं लगी। वृद्धा घर में अकेली रहती थीं और अंतिम बार उन्हें शनिवार को ही देखा गया था।


शनिवार रात आई तेज आंधी के दौरान उड़ी मिट्टी उनके शरीर पर जम गई थी, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी मृत्यु उसी दिन हो गई थी।
मंगलवार सुबह जब दुर्गंध पूरे मोहल्ले में फैली तो लोगों ने दरवाजा खोला और यह हकीकत सामने आई। सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। रतनी देवी की एकमात्र पुत्री कालूबास में रहती है और खुद भी गंभीर रूप से अस्वस्थ है। बड़ी मुश्किल से उसे और उसके पति को टैक्सी में बैठाकर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया।

वृद्धा की बेटी की ओर से पोस्टमार्टम न करवाने का आग्रह किया गया, जिसे पुलिस ने स्वीकार कर लिया। मामले में कोई संदिग्ध परिस्थिति सामने नहीं आई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement