Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: वर्मा दंपती हत्याकांड में लूट के जेवरात बरामद

India-1stNews




बीकानेर के मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में एक दंपती की हत्या करने के मामले में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मंगलवार को पुलिस ने एक किलो चांदी सहित काफी जेवरात बरामद किए हैं। अब तक मामले में चार जनों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि दो आरोपी फरार है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी ने बताया- हत्या के आरोपी रोहित और विजय की निशानदेही से गाजियाबाद (उतर प्रदेश) के पास स्थित उनके निवास स्थान से लूटे गये जेवरात बरामद किए गए हैं। इसमें करीब एक किलो चांदी, करीब 400 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए।

उन्होंने बताया- आरोपियों ने गाजियाबाद से बीकानेर आने व घटना के बाद फरार होने में अर्टिगा गाड़ी का उपयोग किया था। इस गाड़ी को अब दिल्ली से बरामद किया गया है। शेष आरोपी को नामजद कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

घर में मिले थे बुजुर्ग दंपती के शव
बता दें कि 15 जुलाई को मुक्ताप्रसाद नगर सेक्टर नंबर 04 में मकान नंबर 13 में रहने वाले बुजुर्ग वर्मा दंपती की अज्ञात लोगों ने लूटपाट कर हत्या कर दी थी। मृतक के मकान के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर चले जाने व घटना के कुछ दिन बाद पड़ोसियों को मृत शरीर की बदबू आने पर पुलिस को सूचना मिली।

इसके बाद ताला तोड़कर मकान में प्रवेश करने पर बुजुर्ग दंपती के सड़ी हुई हालत में शव मिले। घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने अरूण कुमार ओझा, रोहित बंसल, प्रिया सिसोदिया और विजय बंसल को गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement