Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

India-1stNews




बीकानेर@ शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक, पवनपुरी फाटक से करीब 100 मीटर दूर एक युवक रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरजना चौहानान निवासी अशोक कुमार पुत्र पनाराम के रूप में हुई है।

व्यास कॉलोनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया और मृतक के परिजनों को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement