Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, रंगारंग कार्यक्रमों से गूंजा माहौल

India-1stNews




बीकानेर@ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीकानेर शहर में हर्षोल्लास का माहौल रहा। मुख्य समारोह डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां स्वतंत्रता संग्राम की यादों को ताजा किया गया। इसके अलावा शहरभर के अनेक सरकारी विभागों, स्कूलों, कॉलेजों और स्वयंसेवी संस्थानों ने भी ध्वजारोहण कर आजादी का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया।

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में तिरंगा फहराया
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह, बीकानेर में भी ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के दौरान वहां आवासरत महिलाओं और प्रशिक्षण ले रही लड़कियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समा
कार्यक्रम में संस्था सचिव दिनेश कुमार पांडेय, संचालिका श्रीमती इंदु पांडेय तथा आवासरत सदस्य जितेंद्र कुमावत, जसविंदर कौर, रानी, शीतल, अनिमा, पिंकी, पूजा, नीतू, सुमन आदि ने देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से स्वतंत्रता दिवस समारोह को खास बना दिया।

उत्साह और देशभक्ति का जज्बा
कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों ने तिरंगे के सम्मान में नारे लगाए और देशभक्ति गीतों पर झूम उठे। शहरभर में स्वतंत्रता दिवस समारोह उल्लास और गर्व के साथ मनाया गया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement