Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में गंदे नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, क्षेत्र में सनसनी

India-1stNews




बीकानेर@ शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में सोमवार को डीआरएम ऑफिस के पास गंदे नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर सब-इंस्पेक्टर गौरव बोहरा जाब्ते सहित मौके पर पहुंचे। नाले में मिला शव क्षत-विक्षत अवस्था में था, जिसे जानवरों ने नोच लिया था। पुलिस ने असहाय सेवा संस्थान व खादिम खिदमतगार सोसायटी के सेवादारों की मदद से शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562