Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का मौन व्रत: पूर्व गृहमंत्री बेनीवाल बोले “भयमुक्त नहीं रहा प्रदेश”

India-1stNews



बीकानेर@ राजस्थान में लगातार बढ़ते अपराधों और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के सामने मौन व्रत रखकर विरोध जताया। यह कार्यक्रम राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री वीरेंद्र बेनीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से अपराधों में लगातार इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा —

“राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जबकि मुख्यमंत्री और गृहमंत्री मूकदर्शक बने हुए हैं। जनता में भय का माहौल बन गया है।”

यूआईटी के पूर्व चेयरमैन हाजी मकसूद अहमद ने कहा कि प्रदेश में “पर्ची सरकार” चल रही है, जहां आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शांति बेनीवाल ने कहा कि भाजपा के शासन में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं —

“कानून व्यवस्था के नाम पर यह सरकार राजस्थान के माथे पर एक धब्बा बन गई है।”

ओबीसी विभाग के प्रदेश सचिव मनोज चौधरी ने कहा कि अब हालात इतने खराब हैं कि थानों पर लिखा नारा ‘आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय’ उल्टा पड़ गया है —

“अब अपराधियों में विश्वास है और आमजन में भय।”

चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ. पी.के. शरीन ने भी चिंता जताते हुए कहा कि जब न्याय देने वाले खुद असुरक्षित हैं, तो आम आदमी की सुरक्षा की कल्पना कैसे की जा सकती है।

कार्यक्रम में जयदीप सिंह जावा, नितिन वात्स, गोपीराम बिश्नोई, गोवर्धन लाल मीणा, अर्जुनराम कूकना, आशा देवी स्वामी, एजाज पठान, अब्दुल रहमान लोदरा, भागीरथ भाभू, भीखाराम मेघवाल, अंकुर शुक्ला, जितेंद्र शर्मा, संजय गोयल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौन व्रत में शामिल हुए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि प्रदेश में जल्द अपराधों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement