Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर से बड़ी खबर: PBM अस्पताल में पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन, 100 जवानों ने घेरा अस्पताल, 10-15 लोग हिरासत में!

India-1stNews



बीकानेर पुलिस ने शनिवार रात पीबीएम अस्पताल परिसर में एक बड़ा विशेष सर्च अभियान चलाया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अस्पताल को चारों ओर से घेर लिया और सघन चेकिंग अभियान चलाया।

​3 CO, 100 जवानों ने की कार्रवाई

​यह कार्रवाई बीकानेर एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन और एडिशनल एसपी सिटी सौरभ तिवारी के सुपरविजन में की गई। इस बड़े ऑपरेशन में 3 सीओ (CO), 100 जवानों सहित कई अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

​पुलिस टीम ने अस्पताल परिसर में स्थित पार्किंग, डेयरी बूथ, चाय की थड़ियों और ढाबों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

​अवैध नशे के साथ 10-15 लोग पकड़े

​जानकारी के अनुसार, इस औचक कार्रवाई में पुलिस ने अवैध नशे (मादक पदार्थों) के साथ 10 से 15 संदिग्ध लोगों को पकड़ा (हिरासत में लिया) है।

​अस्पताल परिसर में लंबे समय से असामाजिक तत्वों और नशा करने वालों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने इस बड़े सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement