Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: जेठ-जेठानी पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप; थाने में सुनवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने कलेक्टर-SP से लगाई गुहार

India-1stNews



​– जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: मकान की नींव खुदाई के दौरान हुआ हमला; सोने की 'रखड़ी' छीनने और लज्जा भंग करने का आरोप

– इंसाफ की मांग: पीड़िता राधा देवी ने ज्ञापन सौंपकर की FIR दर्ज करने की मांग; पुलिस कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल

​बीकानेर, 16 फरवरी (सोमवार)।बीकानेर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र स्थित सुरजड़ा (अंगनेऊ) गांव में एक विवाहिता के साथ मारपीट और बदसलूकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि स्थानीय थाने में सुनवाई न होने के कारण उसे न्याय के लिए जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP) के द्वार खटखटाने पड़े हैं।

​नींव खुदाई के दौरान हुआ हमला

​पीड़िता राधा देवी (निवासी सुरजड़ा) ने ज्ञापन में बताया कि परिवार में मौखिक बंटवारा हो चुका है। 12 फरवरी को जब वह और उसके पति राम कुमार अपने हिस्से की जमीन पर मकान निर्माण के लिए नींव की खुदाई कर रहे थे, तभी विवाद शुरू हुआ।पीड़िता का आरोप है कि उसका जेठ उग्रसेन अचानक आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसी दौरान उग्रसेन की पत्नी भंवरी देवी भी वहां पहुँच गई और दोनों ने मिलकर राधा देवी पर लात-घूंसों से हमला कर दिया।ज्ञापन के अनुसार, आरोपी उग्रसेन ने पीड़िता को घसीटकर आंगन में लाया और उसका ओढ़ना खींचकर लज्जा भंग की। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के सिर पर बंधी एक तोला सोने की रखड़ी भी तोड़कर छीन ली।

​लोहे की एंगल से हमला, पति को भी पीटा

​शोर मचाने पर आरोपियों ने लोहे की एंगल से पीड़िता पर हमला किया, जिससे उसके कान के पीछे और हाथ पर गहरी चोटें आईं और खून बहने लगा। जब पति राम कुमार बीच-बचाव करने आए, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। बाद में सास बगतावरी देवी और पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई।

​पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप

​पीड़िता का सबसे बड़ा आरोप पुलिस की कार्यप्रणाली पर है। राधा देवी ने बताया कि वह 12 फरवरी को ही गजनेर थाने में मुकदमा दर्ज करवाने गई थी, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी और उसे टरका दिया। इसी से आहत होकर आज उसने जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement