Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में फिल्मी स्टाइल में अपहरण: घर के आगे से प्रॉपर्टी डीलर को उठा ले गए बदमाश; 2 लाख की फिरौती मांगी, पुलिस के खौफ से युवक को छोड़कर भागे

India-1stNews



​– सनसनीखेज: कैम्पर गाड़ी में आए बदमाशों ने सुरेन्द्र पीरतानी को बनाया निशाना; छोटे भाई को फोन कर होटल पर पैसे छोड़ने को कहा

– पुलिस की दबिश: थानाधिकारी गणेश विश्नोई की नाकाबंदी देख घबराए आरोपी; युवक को सुरक्षित छोड़कर हुए फरार, आरोपियों की पहचान हुई

​बीकानेर/लूणकरणसर, 9 फरवरी (सोमवार)। लूणकरणसर कस्बे के हरिराम जी मंदिर के पास सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बदमाशों ने एक घर के आगे से युवक का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। हालांकि, पुलिस की जबरदस्त घेराबंदी और सक्रियता के चलते आरोपी युवक को छोड़कर भागने पर मजबूर हो गए।

​कैम्पर में आए और भाई को किया फिरौती के लिए फोन

​घटना की जानकारी देते हुए अपहृत युवक के पिता घनश्याम पीरतानी ने बताया कि उनका पुत्र सुरेन्द्र, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है, घर के आगे खड़ा था। अचानक एक कैम्पर गाड़ी आकर रुकी, जिसमें सवार अज्ञात बदमाशों ने सुरेन्द्र को जबरन गाड़ी में डाला और तेज रफ्तार में फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए।अपहरण के कुछ देर बाद सुरेन्द्र के छोटे भाई के पास बदमाशों का फोन आया। उन्होंने 2 लाख रुपये की फिरौती मांगते हुए रकम को एक तय होटल पर छोड़ने का निर्देश दिया।

​पुलिस का एक्शन और आरोपियों का पलायन

​दिनदहाड़े अपहरण की सूचना मिलते ही लूणकरणसर थाना पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। थानाधिकारी गणेश विश्नोई ने जिले भर में नाकाबंदी करवाई और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू किया। पुलिस का पीछा बढ़ता देख और पकड़े जाने के डर से बदमाश सुरेन्द्र को रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गए। थानाधिकारी ने बताया कि अपहृत युवक सुरेन्द्र अब सुरक्षित है। पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

​बाजार में दहशत का माहौल

​भरे बाजार में हुई इस वारदात से कस्बे के व्यापारियों और निवासियों में गहरा आक्रोश है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि कस्बे में गश्त बढ़ाई जाए और इन बदमाशों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाए।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement