Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

84 किलो डोडा पोस्त और होंडा सिटी कार जब्त, हालांकि आरोपी कार छोड़कर हुए फरार

India-1stNews




बीकानेर। इंसानी खून को पानी बना देने वाले खतरनाक नशे के खिलाफ नयाशहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण मय टीम ने 84 किलो 810 ग्राम डोडा सहित एक होंडा सिटी कार जब्त की है। दरअसल, बीती रात थानाधिकारी वेदपाल मय टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान रामपुरा बस्ती से गुजर रही ब्लैक होंडा सिटी आरजे 02 सीसी 4081 पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने गाड़ी रुकवा ली। हालांकि कार का चालक व एक अन्य पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने कार व डोडा जब्त कर लिया।

वेदपाल शिवराण ने बताया कि कार नोखा निवासी सुनील विश्नोई के नाम से रजिस्टर्ड है। अभी आरोपियों के बारे में पता नहीं चल पाया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। जांच कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण कर रहे हैं। 

उल्लेखनीय है कि आईजी ओमप्रकाश पासवान द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसपी तेजस्वनी गौतम व एएसपी सिटी हरिशंकर के निर्देशन तथा सीओ सिटी दीपचंद सहारण के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई है। वेदपाल मय टीम में एएसआई फूसाराम, हैड कांस्टेबल हंसराज, रामचंद्र, कांस्टेबल अमरसिंह, कलवीर, सुनील, विजय, सुरेंद्र, अशोक, राकेश व रविन्द्र शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562