Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: 31 वर्षीय मोहित सोनी ने किया सुसाइड! कमरे में फंदे से लटका मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

India-1stNews



– दुखद घटना: मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र के बंगलानगर में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम; भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने दर्ज की मर्ग

– जांच जारी: आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं; पुलिस हर पहलू से कर रही है मामले की पड़ताल

बीकानेर, 4 मार्च (बुधवार)। बीकानेर के मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बंगलानगर इलाके में मंगलवार (3 मार्च) को एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मोहित सोनी (31) पुत्र स्वर्गीय घनश्याम सोनी के रूप में हुई है।

कमरे में लगाया फंदा

​मृतक के भाई अचित सोनी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका छोटा भाई मोहित सोनी बंगलानगर में परिवार के साथ ही रहता था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मोहित ने अपने कमरे के भीतर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिजनों ने जाकर देखा, जहाँ उसका शव लटका मिला।

वजह अभी भी रहस्य

​घटना की सूचना मिलते ही मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने भाई की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर ली है। हालांकि, मोहित ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या की असली वजह का पता लगाया जा सके।


Post a Comment

0 Comments