Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ का असर; 6.58 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

India-1stNews



पुलिस ने सेक्टर नंबर 04 के पास की कार्रवाई; आरोपी से नशे के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी

बीकानेर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत लूणकरणसर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6.58 ग्राम स्मैक (चिट्टा) बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी लूणकरणसर रणवीर सिंह आरपीएस के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी महावीर प्रसाद बिश्नोई, पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार हरपाल सिंह उप निरीक्षक मय टीम ने गली आम, सेक्टर नंबर 04, लूणकरणसर के पास संदिग्ध गतिविधि के आधार पर कार्रवाई करते हुए अनिल पुत्र सम्पतलाल, जाति जाट, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 08, गांव रोजां, थाना लूणकरणसर, जिला बीकानेर को पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 6.58 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक (चिट्टा) बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत और आपूर्ति श्रृंखला के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। साथ ही मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यह रही पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में हरपाल सिंह उप निरीक्षक, हरलाल सहायक उप निरीक्षक, नरेन्द्र कुमार हेड कांस्टेबल, विद्याधर कांस्टेबल  एवं महावीर प्रसाद कांस्टेबल, पुलिस थाना लूणकरणसर, जिला बीकानेर शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से रोकना तथा मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562