Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

शोरूम के सामने ग्राहक ने अपनी बाइक को लगाई आग

India-1stNews




बीकानेर। खाजूवाला में एक युवक ने हीरो कंपनी के शोरूम के आगे अपनी बाइक को आग लगा दी। पिछले दिनों खरीदी इस बाइक में बार-बार खराबी आ रही थी, इसी से नाराज होकर उसने बाइक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। कंपनी के खाजूवाला शोरूम कृष्णा हीरोज के संचालक शुभकरण गहलोत ने बताया कि महावीर पुत्र शिवशंकर ने पिछले दिनों उनसे बाइक खरीदी थी। एक दिन पहले ही उसने बाइक में खराबी आने की शिकायत की। उसे सोमवार को बाइक लाने के लिए कहा गया। वो बाइक लाया उसके साथ तीन- चार अन्य लड़के भी थे। दो जने शोरूम के अंदर थे और दो बाहर थे। इसी दौरान एक ने बाइक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562