Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

दो ट्रेलरों के बीच भिड़ंत,बीकानेर के दो जिंदा जले

India-1stNews




 राजस्थान के बाड़मेर में सोमवार तड़के बाड़मेर के बीकानेर सांचोर हाइवे पर दो ट्रेलर की भिंड़त में तीन लोगों की मौत हो गई जिनमें दो मृतक बीकानेर जिले से थे वही एक कि पहचान नही हो पाई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार टाईल्स से भरे ट्रेलर को बीकानेर के धरनोक का रहने वाले प्रदीप चला रहा था पास में उसका चाचा रामचन्द्र बैठा था वही सामने से आ रहे ट्रेलर में मिट्टी भरकर बीकानेर से सांचोर जा रही थी ट्रेलर में मोहम्मद हासफ था जो भी बीकानेर के झझु का रहने वाला था।

शुरुआती तफ्तीश में पुलिस को पता लगा कि दुर्घटना का कारण नींद की झपकी आ जाना है। इस घटना में प्रदीप और हासफ जिंदा जलकर मर गए वही एक अन्य व्यक्ति की पहचान नही हो पाई। इस घटना में दोनों ट्रेलर 80 फीसदी के करीब जलकर राख हो गए। वही प्रदीप के चाचा रामचन्द्र ने ट्रेलर से कूदकर अपनी जान बचाई जिसमें वह गंभीर घायल हो गया।







Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562