Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

सूदखोरों का आतंक: 2 लाख के कर्ज पर चुका दिए 10 लाख रुपए, फिर भी वापस नहीं मिले गिरवी रखे जेवरात

India-1stNews



सोने चांदी के आभूषण देकर ब्याज पर रुपए लेना एक शख्स के लिए महंगा साबित हुआ। इस युवक ने सूदखोर से दो लाख 85 हजार रुपए ब्याज पर लेकर करीब दस लाख रुपए का भुगतान कर दिया, इसके बाद भी उसे जेवरात वापस नहीं लौटाए। अब इस आशय का मामला पुलिस ने दर्ज करके छानबीन शुरू की है।

रानी बाजार के भगवानपुरा मोहल्ले में रहने वाले 36 वर्षीय नारायण जैन ने कोटगेट थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। आरोप लगाया कि उसने सुरेशपाल सिंह और नरेंद्र सिंह से दो लाख 85 हजार रुपए उधार लिए थे। इस पर सात प्रतिशत का ब्याज तय किया गया। इस राशि के ब्याज और मूल सहित अब तक करीब नौ से दस लाख रुपए का भुगतान कर चुका है।

इसके बाद भी उसे अमानत राशि के रूप में दिए गए सोने चांदी के जेवरात अब तक वापस नहीं दिए हैं। नारायण का दावा है कि उसने करीब 35 भरी सोने के आभूषण दिए थे। इसमें अंगूठी और डोरे सहित अन्य सामान था। ब्याज सहित रुपए जमा कराने के बाद जेवरात बार बार मांगने पर भी नहीं दिए। कोटगेट पुलिस ने इस मामले की जांच थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण स्वयं कर रहे हैं। ये लेनदेन वर्ष 2009 से 2022 के बीच की गई।

उल्लेखनीय है कि अनाधिकृत रूप से बड़ी संख्या में लोग ब्याज पर रुपए देते हैं। इसमें ब्याज की गणना भी बैंक की तरह नहीं होकर अपने स्तर पर ही करते हैं। इससे ब्याज ही जमा होता है, मूल जमा ही नहीं हो पाता।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562