Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

क्रिकेट सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई, सट्टेबाजों पर संयुक्त छापेमारी, 2 सटोरियों को किया गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर। पिछले काफी समय से पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि बीकानेर व उसके आप पास गांवो मे सटोरियों ने अपना ठिकाना बना रखा है जहा रोजाना करोड़ों रुपये का सट्टा खेला जाता है। इस आईजी के निर्देश पर जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के निर्देश पर डीएसटी टीम ने कोलायत पुलिस के साथ मिलकर सटोरिये के कोलायत अड्डे पर छापा मारकर दो सटोरियों को दबोचा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सट्टे की शिकायत मिलने पर एक टीम का गठन किया जिसमे एएसआई रामकरण, हैडकांस्टेबल कानदान, लखविंदर सिंह व एफसी पूनम ने जानकारी हासिल की इसमे लखविंदर की भूमिक अहम रही। पुलिस को पुख्ता सूचना मिलने पर रविवार शाम को सटोरिये के अड्डे पर पुलिस दल के साथ डीएसटी व कोलायत पुलिस ने मिलकर बस दी। पुलिस ने मौके से जुगल गहलोत व जितेंद्र को पकड़ा इनके कब्जे से 16 मोबाइल, 2 लेपटॉप व एक अटेची व करीब दो करोड़ रुपये की लेन देन का हिसाब मिला है। पुलिस देर रात तक इनसे पूछताछ कर रही थी कि ये किस लिए काम कर रहे थे नाम सामने आने पर पुलिस उसपर भी कारवाही कर सकती है। एसपी ने कहा जिले मे कोई भी अपराधिक काम नही होने दिया जायेगा ।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562