Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

घर में सिलेंडर लीकेज के कारण लगी आग

India-1stNews





बीकानेर। पुलिस के एक जवान के साहस और सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल लूणकरणसर कस्बे के वार्ड 32 स्थित एक घर में सिलेंडर लीकेज के कारण आग लग गई। बताया जा रहा है कि वार्ड 32 स्थित विनोद वाल्मीकि के घर की रसोई में चाय बनाते समय गैस लीक हो गई और सिलेंडर ने आग पकड़ ली। किसी तरह घर के सदस्यों ने आग लगे सिलेंडर को रसोई से बाहर निकाला और आग बुझाने का प्रयास किया, परंतु आग पर काबू नहीं पाया जा सका। किसी अनहोनी की आशंका से घर के सभी सदस्य बाहर निकल गए और मोहल्ले वासी भी घरों से बाहर आ गए। सिलेंडर आग लगने की खबर से आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कांस्टेबल हज़ारी सिंह ने दिलेरी दिखाते हुए आग लगे सिलेंडर से रेगुलेटर को तोड कर सिलेंडर पर मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। पुलिस के जवान की इस दिलेरी, सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया। मोहल्ले वासियों ने कांस्टेबल हजारी सिंह को उसकी दिलेरी के लिए धन्यवाद दिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562