Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

इंजीनियरिंग छात्र ने की खुदकुशी, हॉस्टल के कमरे में लगाया फांसी का फंदा

India-1stNews




बीकानेर। बीकानेर के बीछवाल थानान्तर्गत एक 21 वर्षीय युवक ने हॉस्टल में फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। मृतक ईसीबी कॉलेज का छात्र था तथा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। मृतक की शिनाख्त छात्र अमन कुमार (21) पुत्र अनूप सिंह के रूप में हुई है। वह सिंघानसर का रहने वाला था। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतरवाकर मोर्चरी में रखवाया तथा मृतक के परिजनों को इत्तिला दी। मृतक के परिजनों के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल इस छात्र ने आत्म हत्या क्यों की? इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562