Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

फायरिंग की प्लानिंग कर रहे दो लोगों को गंगाशहर पुलिस ने किया गिरफ्तार 

India-1stNews





बीकानेर। गंगाशहर थाना पुलिस ने हथियार सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो पिस्टल भी बरामद की है।

पुलिस को आशंका है कि यह दोनों अभियुक्त किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। मुखबीर के जरिए गंगाशहर पुलिस को इसकी सूचना मिली थी। इसके बाद गंगाशहर थाना प्रभारी नवनीत सिंह ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और उनसे मिले निर्देशों अनुसार एक टीम गठित कर मुखबीर के बताए स्थान पर पहुंचकर संदग्धि व्यक्ति सुरेन्द्र उर्फ चिग्गा पुत्र हनुमानाराम जाट उम्र19साल निवासी बंधड़ा और अशोक कुमार उर्फ शिकारी पुत्र राजूराम बिश्नोई उम्र १९ साल निवासी सलुण्डिया को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।



पुलिस के अनुसार दोनों ही आरोपी बीकानेर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना में थे। पुलिस का अनुसंधान जारी है। अब तक की पुछताछ में सामने आया कि दोनों ही आदतन अपराधी है। इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में मामले दर्ज है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562