Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

युवक पर फायरिंग मामले में दो आरोपी रिमांड पर

India-1stNews




रामपुरा बस्ती में पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा और उसके पुत्र पर फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। नयाशहर पुलिस ने आरोपी भवानी सिंह और सोहन सिंह को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। दोनों से फायरिंग में इस्तेमाल किया गया अवैध पिस्तौल बरामद किया जाएगा। उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ रामपुरा बस्ती निवासी दीपक अरोड़ा पुत्र मोहन लाल अरोड़ा ने नयाशहर थाने में रिपोर्ट दी थी। उसने बताया कि वह और उसका बेटा मोहित अरोड़ा बीयर- बार बंद कर घर लौट रहा था, तभी बोलेरो गाड़ी में सवार बदमाशों ने उसके ऊपर फायरिंग करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके बेटे को फोन कर कहा कि इस बार तू बच गया, अगली बार तुझे जान से मारे बिना नहीं छोड़ेंगे। नयाशहर थाना पुलिस ने फायरिंग करने के आरोप में रामपुरा बस्ती की गली नंबर 20 में रहने वाले सोहन सिंह पुत्र विजय सिंह राजपूत तथा गली नंबर 8 में रहने वाले भवानी सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह सोढ़ा के अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562