Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

युवक ने पेड़ से फंदा बना लगाई फांसी, लटका हुआ मिला युवक का शव

India-1stNews





बीकानेर। महाजन समीपवर्ती साबनिया की रोही में बुधवार सुबह एक युवक ने पेड़ से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महाजन अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। हैड कांस्टेबल सुरजाराम साहू ने बताया कि राजियासर क्षेत्र के भोजेवाला निवासी करीब 28 वर्षीय युवक परविंदर पुत्र गोविंद सिंह लेदर में अपने बहिन-बहनोई के पास रहता था। युवक भेड़ बकरियां चराता था। बुधवार सुबह वह शौच के लिए घर से निकला। बाद में उसने साबनिया की रोही में आकर एक पेड़ से लटककर जान दे दी। युवक के फांसी लगाने की जानकारी साबनिया के ग्रामीणों की मिली तो उन्होंने महाजन पुलिस को सूचना दी। 

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर महाजन अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562