Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर रोड जैन स्कूल के पास अधजला शव मिलने से फैली सनसनी

India-1stNews




बीकानेर। जैन पब्लिक स्कूल के पीछे एक कमरे में अधजला शव मिला है। शव किसी 30-32 वर्षीय युवक का लग रहा है। युवक ने येलो ऑरेंज रंग की टी-शर्ट व शॉर्ट्स पहन रखे थे। शव पूरी तरह से जला नहीं हुआ। एक तरफ क पैर बुरी तरह जला है। चेहरा भी गंभीर रूप से जला है, मगर पहचान के अयोग्य नहीं कहा जा सकता है।

शव मिलने की सूचना पर कोटगेट पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड टीम बुलाई गई। सभी सैंपल्स उठाए गए। वहीं शव उठाने के लिए असहाय सेवा संस्थान को फोन किया गया। संस्थान के राजकुमार खड़गावत, ताहिर हुसैन व खादिम खिदमतगार सोसायटी के नसीम व सोएब ने मिलकर शव को मोर्चरी पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या की आशंका भी जताई जा है।

बात यह भी सामने आ रही है कि यह घटना गुरुवार की है। किसी युवक ने गुरुवार की शाम धुंआ निकलते हुए भी देखा है। घटनास्थल वाले कमरे में दो दरवाजे हैं व दो खिड़कियां हैं। एक खिड़की खुली थी। युवक के शव की स्थिति मर्डर की आशंका पैदा करती है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562