Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर में कई दिनों पुराना शव मिला, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया

India-1stNews




गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में घर में बुजुर्ग का शव मिला है। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। गंगाशहर थानाधिकारी नवनीत सिंह के अनुसार टीएम ऑडिटोरियम के पास एक मकान में 78 वर्षीय रामकिसन स्वामी का शव मिला है। घर में मृतक अकेला ही रहता था। प्रथमदृष्टया पुलिस हार्ट अटैक से मौत होना मान रही है। शव आठ से दस दिन पुराना है, क्योंकि घर में कोई और सदस्य नहीं होने के कारण इसका पता नहीं चल पाया। जब परिजनों से मृतक का संपर्क नहीं हो पाया तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पहुंचकर मकान को खोला तो रामकिसन अंदर मृत अवस्था में पड़ा मिला।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562