Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

नहरबंदी:पानी सप्लाई के दौरान बिजली होगी बंद, क्षेत्रवार अधिकारी नियुक्त

India-1stNews




जल वितरण के दौरान विद्युत आपूर्ति बंद करवाने के लिए क्षेत्रवार अधिकारी अधिकृत

बीकानेर, 15 मई। जल वितरण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद करवाने की आवश्यकता के मद्देनजर विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति 30 से 45 मिनट तक बंद करवाने के लिए अधिकृत किया गया है।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित ने बताया कि संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन के निर्देशानुसार यह व्यवस्था की गई है। इसके अनुसार सहायक अभियंता योगिता बरहड़ को नगर उविरा प्रथम, मांगीलाल मीणा को खंड द्वितीय तथा लोचन खत्री को खंड तृतीय के लिए अधिकृत किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562