Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बिना नंबरी गाडिय़ों में आए बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में किया जानलेवा हमला, सिर व पैर पर किया लाठियों से वार 

India-1stNews




बीकानेर। पुरानी रंजिश के चलते बिना नंबरी गाडिय़ों में आए बदमाशों ने एक व्यक्ति पर फिल्मी स्टाइल में जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने उसे घेरकर मारपीट की। सरेआम हथियारों को लहराया। बदमाशों ने फायरिंग भी की। आरोपी घायल व्यक्ति को मरा समझ कर छोड़ गए। घायल को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, वारदात खारिया मल्लिनाथ एवं दियातरा के बीच शनिवार को हुई। खारिया मल्लीनाथ निवासी मदनलाल पुत्र बंशीलाल बजरी का ट्रैक्टर लेकर आ रहा था। तभी आठ-दस बिना नंबरी गाडिय़ों में कुछ लोग आए। बदमाशों ने ट्रैक्टर के आगे गाडय़िों को खड़ा कर रुकवाया और लाठी-सरियों से हमला बोल दिया।

बदमाशों ने मदनलाल के सिर व पैर पर लाठी से वार किए। बदमाशों ने उसके दोनों पैरों व एक हाथ को तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों और घायल में पहले से रंजिश चल रही है। दोनों की ओर से परस्पर मामले दर्ज करवाए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562