Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

वीडियो लिंक को लाइक करना पड़ा भाड़ी, महिला के बैंक खाते से दो लाख पार

India-1stNews




बीकानेर। यूट्यूब लिंक को आगे शेयर कर बोनस कमाने के चक्कर में एक महिला के बैंक खाते से दो लाख रुपए की निकल गए। जब पीड़िता को पता चला कि यह तो उसके साथ ठगी हो गई तब थाने पहुंची और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मामला जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में व्यास कॉलोनी निवासी नताशा सुखेजा ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके पास टेलिग्राम पर लिंक आया और बताया कि यूट्यूब लिंक को शेयर करने पर आपको बोनस मिलेगा। उसके दो-तीन दिन बाद बताया कि ये काम अगर आगे भी करना है तो इसके लिये कुछ इनवेस्ट करना होगा।उसके बाद परिवादिया के दो अलग-अलग बैंक खातों से करीब दो लाख की ठगी कर ली तथा नंबर भी ब्लॉक कर दिया। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562