Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गैंगस्टर कुलदीप जघीना की हत्या, पुलिसवालों की आंख में मिर्ची झोंक कर 15 राउंड फायर किए

India-1stNews




राजस्थान के भरतपुर में भाजपा नेता कृपाल जघीना हत्याकांड के आरोपी की बुधवार को गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अमोली टोल प्लाजा के पास की है।

आरोपी कुलदीप जघीना और उसके साथी विजयपाल को पुलिस बस से पेशी के लिए भरतपुर कोर्ट ले जा रही थी। बस जब अमोली टोल प्लाजा पर रुकी तो वहां मौजूद दो बदमाश बस में चढ़े।

उन्होंने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च डाल दी। इसके बाद करीब 15 राउंड फायर कर कुलदीप की हत्या कर दी। विजयपाल घायल है। दोनों आरोपी सेंट्रल जेल में बंद थे।

घटना में दो पैसेंजर को भी गोली लगी है। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि चालानी गार्ड इन्हें लेकर आ रहे थे। टोल के फुटेज पुलिस ने बरामद कर आरोपियों की पहचान कर ली है। बदमाशों की गाड़ी बरामद कर ली है। विजयपाल की हालत नाजुक है।





जमीन विवाद के चलते की गई थी कृपाल जघीना की हत्या

भरतपुर में 10 महीने पहले 4 सितंबर 2022 को BJP नेता कृपाल जघीना की हत्या की गई थी। बदमाश 3 बाइक और 2 कारों में सवार होकर आए थे। इस केस में कुलदीप जघीना और उसका साथी विजयपाल आरोपी बनाया गया था। पुलिस के मुताबिक, हत्या जमीनी विवाद के चलते की गई थी।

48 साल के कृपाल जघीना जमीन कारोबारी थे। उनके खिलाफ 15 मामले दर्ज थे। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य भी थे। हिंदूवादी संगठनों से उनका जुड़ाव था। भाजपा सांसद के भी करीबी थे। बेटी ABVP से कॉलेज की अध्यक्ष रह चुकी थी।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562