Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

लापता नाबालिग छात्रा प्रकरण: छात्रा और शिक्षिका को लाया गया श्रीडूंगरगढ़

India-1stNews






बीकानेर। 30 जून से लापता नाबालिग व उसकी शिक्षिका को लेकर टीम श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच गई है। पुलिस सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग व शिक्षिका देर रात डेढ बजे फ्लाइट से जयपुर पहुंची और वहां से रवाना होकर आज सुबह साढें पांच बजे थाने पहुंच गई।


स्थानीय पुलिस की दो टीमें 30 जून से ही निकली हुई थी जिनमें से एक यहां पहुंच गई है व एक टीम की फ्लाइट लेट होने की वजह वे देरी से पहुंच सकेंगे। थाने पहुंचने के बाद दोनों युवतियों को अलग अलग कमरों में बैठाया गया है और दोनों से अलग अलग पूछताछ कर बयान लिए जा रहे हैं। दोनों के बयानों के बाद पुलिस उच्चाधिकारियों द्वारा पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।



हालांकि सूचना मिलने पर परिजन भी जयपुर एयरपोर्ट पहुंच गए थे और नाबालिग बेटी एयरपोर्ट से बाहर आते ही अपनी माँ, पिता के गले लग कर फुट फुट कर रोई। एयरपोर्ट के बाहर का माहौल एकदम भावुक हो गया लेकिन पुलिस ने उन्हें बात नही करने दी और ना ही ज्यादा मिलने दिया और परिजनों को थाने आकर ही मिलने को कहते हुए दोनो युवतियों को अपने साथ लेकर थाने आ गई।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562