Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

नाकाबंदी में पिकअप सहित तस्करी का एक आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews





बीकानेर। जिले की छत्तरगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध डोडा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गश्त के दौरान नाकाबंदी की। इस नाकाबंदी के दौरान सतासर से सुरतगढ़ के बीच एक पिकअप आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रुकवाया और तलाशी ली। तलाशी के दौरान पिकअप में पांच प्लास्टिक के कट्टे मिले। कट्टों को खोलकर तलाशी लेने पर कट्टों में करीब 90 किलो डोडा मिला। जिस पर पुलिस ने टीम ने आरड़ी 860 निवासी बीरबलराम पुत्र सुगनाराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आटोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से अवैध मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ कर रही है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562