Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर के इस बैंक में मिले नकली नोट, आरबीआई ने दर्ज कराई एफआईआर

India-1stNews







बीकानेर। रानी बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) को भेजे गए पुराने नोटों में कई नकली और फर्जी नोट बरामद हुए हैं। दो अलग-अलग बंडल में सात-सात नोट फर्जी पाए गए हैं। इस संबंध में गांधी नगर जयपुर में मामला दर्ज कराया गया, जो अब कोटगेट थाने में शिफ्ट हुआ है। आरबीआई की सहायक महाप्रबंधक तृप्ति तोसावरा ने एफआईआर में कहा है कि बीकानेर के रानी बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक की ओर से भेजे गए गंदे और पुराने नोट में सौ रुपए के सात नकली नोट संदिग्ध मिले थे। इनकी जांच कराने पर ये नकली पाए गए हैं। इसी तरह एक और एफआईआर में भी ये ही आरोप लगाया गया है। एफआईआर जयपुर के गांधी नगर थाने में दर्ज करवाई गई, जहां से बीकानेर के कोटगेट थाने में शिफ्ट कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562