Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

टायर फटने से पिकअप पलटी, तीन घायल

India-1stNews







बीकानेर।राजमार्ग संख्या 62 पर अरजनसर के पास बुधवार को टायर फटने से एक पिकअप पलट गई। जिससे पिकअप में सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को राजियासर से 108 एंबुलेंस अरजनसर अस्पताल लेकर पहुंची। परंतु अस्पताल में स्टाफ नहीं मिलने से घायलों को उपचार नहीं मिल सका। बाद में सभी घायलों को महाजन अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार संगरिया से सिल्लर भरकर नागौर जा रही पिकअप अरजनसर के पास अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे पिकअप में सवार खींवसर नागौर निवासी राजूसिंह, कोजूराम व दिनेश घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर राजियासर से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची व तीनों घायलों को लेकर अरजनसर अस्पताल पहुंची। परंतु अस्पताल में एक भी स्टाफ नहीं मिला। जिससे तीनों घायलों को महाजन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महाजन अस्पताल में तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में एक घायल राजूराम की हालत गंभीर होने के कारण उसे महाजन की 108 एंबुलेंस से बीकानेर रेफर किया गया। महाजन 108 के चालक कृष्ण कुमार सहारण व ईएमटी सुरेंद्र भांभू ने बताया कि तीनों घायलों में से राजूसिंह की हालत गंभीर थी। तीनों को पीबीएम में भर्ती करवाया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562