Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बस ने कार को मारी टक्कर, युवती को मौत, एक गंभीर घायल

India-1stNews







बीकानेर। सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई। यह हादसा गुसाईसर के पास होना बताया जा रहा है। जहां रोडवेज बस ने एक कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार युवती की मौत हो गई। वहीं युवक घायल है। जानकारी के अनुसार, गांव के लोग ही अपने स्तर पर युवती के शव व घायल को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां शव को मोर्चरी में रखवाया और घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतका का नाम सुमित्रा कस्वां तथा घायल युवक का नाम संदीप पुनिया बताया जा रहा है। हालांकि खबर लिखे जाने तक हादसे की जानकारी सेरूणा व डूंगरगढ़ पुलिस के पास सूचना नहीं थी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562