Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

सोते हुवे व्यक्ति को ट्रक ने लिया अपनी चपेट में, मौके पर मौत

India-1stNews











बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा श्रीगंगानगर रोड पर हुआ। जहां चारपाई पर सो रहे एक व्यक्ति को ट्रक कुचलता हुआ निकल गया। घायल को तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक श्रीडूंगरगढ़ निवासी कालू सिंह बताया जा रहा है, जो पेशे से ड्राईवरी करता था। जानकारी के अनुसार कालू सिंह श्रीगंगानगर रोड स्थित एक ढाबे के के बाहर चारपाई पर लेटा हुआ था। इस दौरान एक दूसरे ट्रक ने उसे कुचल दिया। दुर्घटना के बाद ड्राईवर ट्रक सहित भाग गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562