Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

रास्ता रोककर दुकानदार से हजारों रूपए छीनने के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

India-1stNews





बीकानेर। रास्ता रोककर दुकानदार से हजारों रूपए छीनने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई देशनोक पुलिस ने की है। इस सम्बंध में 6 जुलाई को प्रार्थी गोविंद ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि वह गांव-गांव में घूमकर सामान बेचता है। 5 जुलाई को सामान बेचकर नोखा से बीकानेर आ रहा था। इसी दौरान पलाना में पेट्रोल पंप के पास दो बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसके पास से 1100 रूपए जेब से निकाल लिए और बिक्री के करीब 27 हजार रूपए भी छीन लिए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आज जांच के दौरान पलाना निवासी अर्जुनराम जाट, गिरधारी नायक, आसूराम जाट, ओमप्रकाश जाट को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से छीने गए पैसे भी बरामद कर लिए है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562