Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर में स्कूल प्रिंसिपल के साथ मारपीट व गाली गलौज करने का आरोप

India-1stNews







बीकानेर के एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। प्रिंसिपल ने इस संबंध में गंगाशहर थाने में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस छानबीन कर रही है। दरअसल, शुक्रवार को स्कूल में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कुछ अभिभावकों ने हंगामा किया था, जिसके बाद प्रिंसिपल ने एफआईआर दर्ज करवा दी। स्कूल प्रिंसिपल कालूराम नायक ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि मुजीद खिलजी सात-आठ युवकों के साथ स्कूल आया। प्रिंसिपल रूम में पहुंचकर कालूराम के साथ मारपीट की गई। यहां तक कि जातिसूचक गालियां निकाली गई। आरोप है कि सोने की चैन और नगद रुपए भी जेब से निकाल लिए गए। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के साथ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562