Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

दो अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस सहित तीन गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अवैध हथियारों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में व्यास कॉलोनी पुलिस व डीएसटी की टीम ने की है। इस कार्रवाई को विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। इस सम्बंध में पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की अवैध हथियारों के साथ किसी भी वारदात को अंजाम दे सकते है। जिस पर पुलिस टीम गश्त पर निकली।



इस दौरान तीन युवक दिखे और पुलिस टीम को देखकर तीनों अलग-अलग दिशा में भाग गए। जिस पर पुलिस टीम की और से अलग-अलग अधिकारियों ने पीछा किया और घड़साना निवासी गोतम डागला पुत्र वेदप्रकाश को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सचिन डागला को दो जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं तीसरी कार्रवाई करते हुए रवि कुमार मेघवाल को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562