Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

भीनासर गोचर में अवैध कब्जा करने के विरोध में स्थानीय लोग हुवे लामबंद, देखे वीडियो

India-1stNews







बीकानेर। भीनासर गोचर में कुछ लोगों द्वारा तारबंदी कर कब्जा करने के विरोध में स्थानीय लोगों ने आज विरोध- प्रदर्शन किया। इस विरोध-प्रदर्शन में शामिल पार्षद बजरंग ने बताया कि यहां मुरली मनोहर धोरा है। कुछ लोगों ने मिलकर स्वामी महाराज को यहां से निकाल दिया और 50 लोगों की एक कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में शामिल लोगों द्वारा गोचर में पेड़ लगाने की आड़ में कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। पार्षद ने बताया कि इन लोगों ने गोचर के अंदर दो- तीन ट्यूबवेल भी बनवा लिये, जबकि क्षेत्र के लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा। पार्षद ने कहा कि इसमें कही ना कही राजनेताओं का भी हाथ है। पार्षद ने बताया कि कल हमारे द्वारा नगर निगम से जेसीबी बुलाकर खाई को बंद करवाया जा रहा था, लेकिन उन लोगों ने उपर से फोन करवाकर पुलिस से यह काम रूकवा दिया। पार्षद ने बताया कि इन लोगों की पेड़ लगाने की आड़ में गोचर भूमि पर कब्जा करने की मंशा है जिसको क्षेत्रवासी कभी पूरा नहीं होने देंगे, चाहे उन्हें जान गवानी पड़े।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562