Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

अवैध देशी पिस्टल सहित एक गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर। कोटगेट थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चूरु जिले के बीदासर के गिरवरसर गांव निवासी मदनलाल अपने पास अवैध हथियार रखता है। कोटगेट पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोपड़ा कटला के पास से आरोपी के कब्जे से पिस्तौल बरामद की है। कोटगेट थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562