Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना: शुक्रवार को 167 महिलाओं को दिए स्मार्टफोन, आज इन स्थानों पर शिविर

India-1stNews





बीकानेर, 12 अगस्त। इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत शुक्रवार को 167 महिलाओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए।

 सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार को गंगाशहर स्थित रामपुरिया भवन, हरिश्चंद्र माथुर लोक प्रशासन प्रशिक्षण संस्थान तथा पंचायत प्रशिक्षण केंद्र में शिविर आयोजित हुए। शनिवार को इन तीनों स्थानों पर प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं तीन अन्य स्थानों पर भी शिविर होंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार को नगर निगम के भंडार ऑफिस, सामुदायिक भवन सेक्टर 4 मुक्ता प्रसाद नगर तथा नोखा के बाबा छोटू नाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सिविल प्रारंभ होंगे।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562