Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

25 हज़ार इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश नरेश बिश्नोई गिरफ्तार

India-1stNews





बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी तेजस्विनी गौत्म के निकट सुपरविजन में एडिशनल एपी दीपक शर्मा के निर्देशन में बीछवाल पुलिस ने की है। थानाधिकारी महेन्द्र दत्त की अगुवाई में पुलिस टीम ने पाली पुलिस के सहयोग से 25 हजार के अपराधी नरेश विश्रोई को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में  बातचीत करते हुए एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि बीकानेर पुलिस टीम ने 25 हजार के इनामी नरेश विश्रोई को पाली पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है।




एसपी गौतम ने बताया नरेश के साथ 2 लोग और भी पुलिस को मिले। जिनसे पुछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस को उनके खिलाफ किसी मुकदमों या वांछित होने की जानकारी सामने नहीं आया है लेकिन पुछताछ जारी है। पुलिस ने पाली पुलिस के सहयोग से 25 हजार के इनामी नरेश विश्रोई को पकड़ा है। जो कि कुछ समय पूर्व ही जमानत पर बाहर आया है। नरेश विश्रोई नाम का युवक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में 16 मुकदमें दर्ज है। पुरी कार्रवाई बीछवल थानाधिकारी महेन्द्रदत्त शर्मा व साइबर टीम के दीपक यादव की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562